Thursday, March 28, 2024
Home News Bhopal महाकाल के दर पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- दिग्विजय सिंह से कोई चुनौती...

महाकाल के दर पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- दिग्विजय सिंह से कोई चुनौती नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश की बहुचर्चित भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महाकाल में दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं हैं।
उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ‘आतंकवाद, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार से त्रस्त लोगों के बीच जाकर अपनी बात रखूंगी। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं इसके लिए पार्टी और नेताओं का शुक्रिया करती हूं।’ उधर साध्वी को जिताने के लिए बीजेपी सभी वर्गों को एकजुट करने में लग गई है।

शिवराज ने सभी से एकजुट होने का किया आह्वान
प्रज्ञा की जीत के लिए संघ ने प्लान तैयार किया है। साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी सभी नेताओं को साथ चलने का संदेश दिया है। भोपाल में प्रचार के लिए नेताओं की टीम का गठन जल्द ही किया जा सकता है। भोपाल से टिकट मिलने की घोषणा के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई हैं। वह दिग्विजय सिंह पर आक्रामक नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए जी-जान लगा देंगी। वहीं दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला करते हुए उनके राजनीतिक करियर को समाप्त करने की भी बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए

सानू ने अपने करियर के शुरूआती दौर में किशोर कुमार के गीतों के एल्बम जारी किए हैं, जिनमें किशोर की यादें भी शामिल है। फिर यादें सीरीज आईं जहां उन्होंने गायक अभिजीत भट्टाचार्य और विनोद राठौड़ के साथ किशोर कुमार के कई गाने गाए ।

किसान आंदोलन नाजुक दौर में, सिर्फ दो जत्थेदारों के नेतृत्व में चल रहा प्रोटेस्ट पंढेर ने बताई पांच दिनों की योजना

हाल ही में एसकेएम ने बैठक करके शंभू व खनौरी सीमा पर किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के कार्यक्रमों का एलान किया। इससे लगा कि शायद अब किसान नेता सभी आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक मंच पर आएंगे और मांगों के हल के लिए लड़ेंगे, लेकिन अब भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने तल्ख बयान दिया है।

शाहरुख को सड़क से उठाकर स्टार बनाया इस दिग्गज ने

लेख टंडन का जन्म 13 फरवरी 1929 में हुआ था। वह एक भारतीय फिल्म निर्माता और अभिनेता थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों और भारतीय टीवी धारावाहिकों का निर्देशन किया था।

India Food & Beverage Awards 2023: Celebrates Culinary Excellence and Digital Influence

IFBA serves as a testament to the influential voices and trendsetting prowess of content creators in the ever-evolving realm of content creation.

Recent Comments

Samarendra Sengupta on “Kill Senior Citizens.
Paul Rajkumar on “Kill Senior Citizens.
Badari Prasad on “Kill Senior Citizens.
Manuja Mahesh Hariram on “Kill Senior Citizens.
Feba Mary Thomas on “Kill Senior Citizens.
Saloni on IFBA 22 AWARDS
रोमा चांदवानी 'आशा on देवी स्वरूपा स्त्री
Badrish Chhabra on “New Way of Life”
instafamoushub.com on 31.05.2019