छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्?सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्?य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्?तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।
छत्?तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 22..18 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 9.93 प्रतिशत वोट पड़े थे वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 22.18 प्रतिशत मतदान हो गया। कांकेर में सबसे ज्?यादा 34.65 प्रतिशत तो बीजापुर में सबसे कम 9.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
जमीन पर बैठकर अपने मतदान का इंतजार करतीं महिला मतदाता
छत्?तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 20 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।कांकेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरहरपुर क्षेत्र में तीन मतदान केंद्र 146, 147, 148 बनाए गए हैं। यहां पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पहुंची हुई है, जो जमीन पर बैठकर अपने मतदान देने का इंतजार कर रही हैं।
छत्?तीसगढ़ में पहले चरण के 20 सीटों पर जारी मतदान को लेकर बस्तर रेंज के आइजी सुंदरराज पी. ने कहा, आज सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके मद्देनजर सभी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षित वातावरण में मतदान कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी लोगों से अपील करते हैं कि मतदान करने जरूर आएं।