चुनाव के बाद अब कांग्रेस को आई नियुक्तियों की याद

0
139

इंदौर। विधानसभा चुनाव का मतदान हो चुका है और अब तीन दिसंबर को परिणाम आने वाले है। चुनाव के पहले प्रदेेश स्तर पर कुछ नियुक्तियां की गई और अब इंदौर में शहर कार्यकारिणी घोषित करने की कवायद शुरू की जाएगी। आश्चर्य की बात यह है कि चुनावी साल में कांग्रेस ने कार्यकारिणी घोषित नहीं की। शहर अध्यक्ष की नियुक्ति ही चुनाव घोषित होने के छह माह पहले हुई। शहर कांग्रेस में संगठन मंत्री के पद पर महेंद्र रघुवंशी की नियुक्ति की गई। आश्चर्य की बात यह है कि चुनावी साल में कांग्रेस ने कार्यकारिणी घोषित नहीं की। शहर अध्यक्ष की नियुक्ति ही चुनाव घोषित होने के छह माह पहले हुई। शहर कांग्रेस में संगठन मंत्री के पद पर महेंद्र रघुवंशी की नियुक्ति की गई।
प्रवक्ता की नियुक्ति शहर अध्यक्ष से पहले कर दी गई थी। चुनाव के पहले कुछ नेता भी पद पा गए। पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के नेता पिंटू मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अन्नू पटेल को भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेें उपाध्यक्ष पद दिया गया।
कुछ अन्य अल्पसंख्यक नेतागणों को भी ताबड़तोड़ पद बांटे गए है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि मतणना के बाद अब हम शहर कार्यकारिणी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। जो भी सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्हें कमेटी से जोडक़र संगठन को मजबूत किया जाएगा।