ये है जनता की ताकत

0
62

अरविंद तिवारी

इंदौर के ग्रीन लंग्स यानि हुकुमचंद मिल
की जमीन पर खड़े पेड़ पौधे और बावड़ियों
को बचाने के लिए हम 100 200 लोग
भी इकट्ठा नहीं हो पाते हैं।

कोई सुनने को तैयार नहीं है और आने वाले
समय में यह ग्रीन लंग्स सीमेंट कंक्रीट के जंगल
में तब्दील हो जाएंगे।

दूसरी और देखिए

राजस्थान के एक बड़े इलाके से
सोलर प्लांट लगाने के नाम पर रेगिस्तान की
जीवन रेखा माने जाने वाले खेजड़ी के
जंगलों को उजाड़ने का सुनियोजित अभियान
चल रहा है। इसमें वहां की सरकार भी मददगार
की भूमिका में है।

जनता ने अब अपनी आवाज उठाने के लिए
सोमवार से बीकानेर में महापडाव डाल दिया है।
लोग का हुजूम वहां एकत्र हैं। जनता की ताकत
देखकर अलग-अलग पार्टियों के नेता भी उनके पीछे
आ खड़े हुए हैं। महापड़ाव पर ही खाना और सोना।

इस महापड़ाव के इन फोटो को देखकर ही
आप अंदाज लगा सकते हैं कि जनता अपनी
लड़ाई कितनी शिद्दत के साथ लड़ रही है।

सरकार का बैक फुट पर आना तय है
और जीत जनता की ही होगी।

सेल्यूट जनता की इस ताकत को