गांधीनगर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुजरात दौरे पर हैं। जब उनसे इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अचानक दिल का दौरा पडऩे की वजह बताई और लोगों को सलाह भी दी कि वह किस तरह से इस तरह के दिल के दौरों से बच सकते हैं।
गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा करते हुए दिल का दौरा पडऩे से कई लोगों की जान गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुजरात दौरे पर हैं। जब उनसे इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अचानक दिल का दौरा पडऩे की वजह बताई और लोगों को सलाह भी दी कि वह किस तरह से इस तरह के दिल के दौरों से बच सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताई हार्ट अटैक की वजह
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईसीएमआर ने एक विस्तृत अध्ययन किया है। इस अध्ययन में पता चला है कि जो लोग गंभीर रूप से कोरोना की चपेट में आए थे और उस बात को ज्यादा समय नहीं गुजरा है तो ऐसे लोगों को दिल के दौरे से बचने के लिए बहुत ज्यादा व्यायाम, ज्यादा काम, दौडऩा आदि एक दो साल तक नहीं करना चाहिए। बता दें कि गुजरात में गरबा करते हुए एक हफ्ते में दिल का दौरा पडऩे से छह लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक महिला और एक बारहवीं कक्षा में पढऩे वाला छात्र भी शामिल था। इनके अलावा नवरात्रि के दौरान पूरे राज्य में कुल 22 लोगों की मौत ऐसे ही अचानक हार्ट अटैक के चलते हुई।
बता दें कि देश में कोरोना महामारी के बाद ऐसी कई घटनाएं सामने आयी हैं, जिनमें लोग नाचते-नाचते गिर गए और उनकी मौत हो गई। आईसीएमआर ने भी इस पर अध्ययन कर रही है। आईसीएमआर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन मौतों का कारण स्वभाविक है या फिर कोरोना वायरस या कोरोना वैक्सीन का इन मौतों से कुछ संबंध है।

