TIO उज्जैन
उज्जैन जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले आए हैं, इन्हें मिलाकर अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 235 हो गई है। वहीं संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हुई है, जिससे जिले में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 45 हो गई। वहीं 69 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। नए मामले अधिकांश कंटेनमेंट इलाकों से हैं।
इसके पहले शुक्रवार को यहां 18 नए केस सामने आए, इन नए मामलों में आठ बड़नगर के हैं। ये एक ही परिवार के सदस्य हैं और संक्रमित वेद परिवार के पड़ोसी हैं। शेष नए केस उज्जैन के हैं। नए मामलों में से अधिकांश कंटेनमेंट इलाकों से हैं। उज्जैन शहर के सखीपुरा इलाके में भी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उज्जैन जिले में मिले नए मामलों में से अधिकांश पहले से ही क्वारंटाइन हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कई मामलों में लक्षण नहीं मिल रहे, इसलिए और सावधानी बरतना जरूरी है। हालांकि अब जिले का रिकवरी रेट भी सुधर रहा है। शुक्रवार सुबह तक 55 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके थे। बड़नगर में अब तक कुल 32 संक्रमित जिले के बड़नगर में भी संक्रमण तेजी से फैला है।
सतना में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला
खंडवा में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 56 पहुंची संख्या
खंडवा में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये गंज बाजार, सिंधी कॉलोनी और बड़ा बम क्षेत्र के निवासी हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इन्हें मिलाकर पॉजिटिव मरीजों की संख्या 56 हो गई है। बुरहानपुर में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यहां इससे मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। वहीं कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 56 हो गया है।
इंदौर में 1780 कोरोना पॉजिटिव, 87 की मौत
इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 1780 पहुंच गई है। यहां अब तक इससे 87 लोगों की मौत हो चुकी है और 732 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 53 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर 69 मरीजों को कल अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

