TIO NEW DELHI
देश कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। शुक्रवार को 60,739 संक्रमितों की पहचान हुई, 97,779 मरीज ठीक हो गए, जबकि 1,645 ने जान गंवा दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 38,709 की कमी आई। राहत की खबर है कि बीते दिन देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 500 से भी कम नए केस आए। वहीं, 14 राज्यों में 1000 से कम संक्रमितों की पहचान हुई।
यहां 500 से भी कम नए केस आए
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, चंडीगढ़, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लद्दाख, सिक्किम, मिजोरम, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकाबार।
यहां 500 से ज्यादा नए केस आए
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, असम, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और मेघालय।
राज्यों का आंकड़ा-
-महाराष्ट्र में शुक्रवार को 9798 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई वहीं 198 मरीज महामारी से जिंदगी की जंग हार गये। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59 लाख 54 हजार 508 हो गया जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 16 हजार 674 हो गयी।
-बिहार में पिछले 24 घंटे में 347 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 594 ठीक हुए लेकिन 09 लोगों की जान चली गई ।
-छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 509 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं सात संक्रमितों की मौत हो गई।
-कर्नाटक में शुक्रवार को 5,783 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27.96 लाख से अधिक हो गयी है।
-गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 262 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
-हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 209 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 460 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।