मानसून सत्र का 17वां दिन:वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का हंगामा जारी; कल बिना चर्चा के 8 बिल पास हुए थे

0
65

TIO नई दिल्ली

संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है। संसद के दोनों सदन में बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा दोपहर 12 बजे तक और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विपक्ष के हंगामे के कारण विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी बिना चर्चा के 8 विधेयक बिना बहस के ही पास हो गए। लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) बिल, इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल और टैक्सेशन लॉ (संशोधन) बिल पास हुआ।
राज्यसभा में गोवा में अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्संयोजन से जुड़ा बिल, मर्चेंट शिपिंग बिल, मणिपुर विनियोग बिल और मणिपुर जीएसटी (संशोधन) बिल पास किए गए।
इससे पहले सोमवार को ही विपक्ष के 300 सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला था। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। हालांकि 2 घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
11 अगस्त को प्रोटेस्ट मार्च के दौरान राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।
बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…
कांग्रेस सांसद बोले- सदन काम नहीं कर रहा तो हमें आंदोलन करना होगा
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा- मिंता देवी, वोट चोरी का प्रतीक हैं। हम सदन के अंदर और बाहर एसआईआर का मुद्दा उठा रहे हैं। अगर अंदर सदन काम नहीं कर रहा है, तो हमें बाहर आंदोलन करना होगा।
लोकसभा दोपहर 12 बजे तक, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही करीब 9 मिनट ही चली। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।
वहीं राज्यसभा में भी हंगामा होने पर कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
TMC सांसदों ने बंगाली भाषा विवाद पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया