लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान:PM आवास 6,850 करोड़, जी रामजी 10,428 करोड़, देवड़ा बोले- 8वीं तक के छात्रों को टेट्रा-पैक में दूध मिलेगा

0
44

TIO भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट भाषण दे रहे हैं। डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। 1 लाख किसानों को सोलर पंप देने की घोषणा की।

वित्त मंत्री ने कहा कि ये पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है। लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड रुपए का प्रावधान है।

वहीं सदन में कांग्रेस विधायकों ने फिर हंगामा शुरू किया। विधानसभा अध्यक्ष के समझाने के बाद भी हंगामा जारी है। दूसरी ओर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट भाषण पढ़ रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों को शांत होकर अपनी सीट पर बैठने के निर्देश दिए।

वहीं कांग्रेस विधायक सरकार पर कर्ज के विरोध में खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। विरोध के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तख्तियां पकड़ी हुई थीं, जिन पर लिखा था कि कर्ज बजट से ज्यादा है, फिर आप कहते हैं कि सब ठीक है।

  • 3000 करोड़ से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • पीएम आवास के लिए 6850 करोड़ का प्रावधान।
  • पीएम जनमन के लिए 900 करोड़ का प्रावधान।
  • जी रामजी के लिए 10428 करोड़ का प्रावधान।
  • मत्स्य उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • 21630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा–टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है।
  • श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ 61 लाख खाते खोले जा चुके हैं।
  • सड़कों की मरम्मत के लिए 12690 करोड रुपए का प्रावधान।
  • उद्यम क्रांति योजना में 16451 युवाओं को लोन दिया गया है।
  • नारी कल्याण की विविध योजनाओं के लिए 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ के प्रावधान।
  • जनजातीय क्षेत्रों के 11,277 गांवों के विकास के लिए 793 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान।
  • जल जीवन मिशन के लिए 4454 करोड रुपए का प्रबंध किया गया है।
  • लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ 25 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड। 23 हजार 882 करोड रुपए का प्रावधान।
  • 7 लाख 95 हजार स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता।
  • 2 साल में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 19300 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल और आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 3 करोड़ 64 लाख पंजीयन
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 1 करोड़ 54 लाख पंजीयन
  • अटल पेंशन योजना में 46 लाख पंजीयन हैं।