भोपाल। अगले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुरैना में ऐलान किया है कि कांग्रेस की सरकार आई तो पहला काम युवाओं को रोजगार देने का किया जाएगा। इसके लिए बेरोजगारों को नौकरी देने वाले मौजूदा या नए उद्योगों को 25 फीसदी सेलरी सरकार देगी। कांग्रेस की चुनाव से पहले यह अब तक की सबसे बड़ी घोषणा है। हालांकि अभी पीसीसी की ओर से चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है।
25 percent salary to the job giving industries, Congress’s big announcement before elections
प्रदेश कांगे्रस के नेता यूं तो सभाओं में अलग-अलग घोषणाएं करते आ रहे हैं। पिछले महीने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया था, हालांकि बाद में दिग्विजय की इस घोषणा को कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति ने तवज्जो नहीं दी। इस बीच कमलनाथ ने मुरैना में कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सबसे पहले युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो जो भी नीतियां बनेंगी, वे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी। क्योंकि मोदी व शिवराज का युवाओं को रोजगार देने की घोषणा तो झूठी साबित हुई हैं। जबकि युवा ही प्रदेश व देश का भविष्य हैं। उन्हें प्रदेश के 40 लाख बेरोजगारों की चिंता है।
उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक सिर्फ युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि कांगेस की सरकार बनी तो मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। साथ ही कैलारस के शक्कर कारखाने सहित अन्य उद्योग स्थापित किए जाएंगे। साथ ही जिन लोगों पर फर्जी प्रकरण लादे गए हैं, उन्हें बाहर किया जाएगा।
उद्योग बंद होते गए , सरकार खजाना लुटाती रही
कमलनाथ ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में हर साल इंवेस्टर मीट कराते हैं। दावे करते हैं निवेश आएंगे, लेकिन जितने उद्योग लगते नहीं, उससे ज्यादा बंद हो जाते हैं। कमलनाथ ने कहा रेत खनन पूरे प्रदेश में है। भाजपा नेता माफिया का नेतृत्व कर रहे हैं। नर्मदा किनारे साढ़े 6 करोड़ पौधे कहां लगे हैं

