TIO NEW DELHI
यूपी के रण यानी विधानसभा चुनाव 2022 का दूसरा फेज। 9 जिलों की 55 सीटें और दांव पर 586 उम्मीदवारों की किस्मत। इसका फैसला 2 करोड़ वोटर आज कर देंगे। 12 बजे तक 26% वोटिंग हुई है। वोटर्स ने उत्साह दिखाया है। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबरें आईं। अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है।
आज की 55 सीटों पर आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और भाजपा के सुरेंद्र खन्ना जैसे बड़े चेहरे भी हैं। जाट, मुस्लिम और किसानों का बाहुल्य है। 2017 में इन 55 सीटों में से भाजपा ने 38, सपा ने 15 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
यहां मोदी ने फिजिकल चुनावी रैली की है। मुस्लिम बहनों और दंगों का कलंक याद दिलाया है। अखिलेश यादव अन्न की लाल पोटली लेकर घूमे हैं और भाजपा को हराने का वचन लिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच सेकेंड फेज भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इन 9 जिलों में 50% से ज्यादा वोटर्स मुस्लिम हैं।
विधायक नवाब जान और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मतदान किया
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में सपा प्रत्याशी व विधायक नवाब जान ने मतदान किया। वहीं, बिलासपुर में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मतदान किया। शाहजहांपुर में बुजुर्ग दंपती ने वोट डाला। दंपती में मतदान का जोश बरकरार दिखाई दिया।
पुलिस पर जबरन मतदान का आरोप
बरेली की आंवला विधानसभा में अलीगंज थाना थाना के गांव ढकिया में सड़क को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों ने मतदान करने से मना कर दिया। मगर कुछ लोगों ने मतदान भी किया है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन घर से पकड़ कर 3 फीसदी मतदाताओं का मतदान करवाया।
यूपी में 23.03 फीसदी मतदान
अमरोहा में 11:00 बजे तक 22.99 फीसदी मतदान हुआ।
बरेली में 11 बजे तक 20.68 फीसदी वोटिंग हुई
बिजनौर में 11 बजे तक 24.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
बदायूं में 11 बजे तक 21.95 प्रतिशत मतदान हुआ
मुरादाबाद में 11:00 बजे तक 25.84 फीसदी वोट पड़े।
रामपुर में 11 बजे तक 21.58 फीसदी मतदान हुआ।
सहारनपुर में 11 बजे तक 25.16 प्रतिशत वोट पड़े
यूपी के संभल जिले में 11:00 बजे तक 22.91 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत वोटिंग हुई
गंगा-यमुना की पावन लहरों से सजी देवभूमि उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग चल रही है। चंपावत जिले के लोहाघाट में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक को लोगों को रुपये बांटने के आरोप में पकड़ा गया है। उनके पास से पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए बरामद किए हैं।
मोहित के खिलाफ पंचेस्वर कोतवाली में धारा 171बी, 171सी में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मोहित रविवार रात को किमतोली नाकोट तिराहे में गाड़ी में बैठकर लिफाफों में रखकर 1-1 हजार रुपए लोगों में बांट रहे थे। उनसे बरामद 2,02,620 रुपए जब्त करने के साथ ही गाड़ी भी सीज कर दी गई है।
उधर, राज्य में सुबह 11 बजे तक 18.97% लोग वोट डाल चुके हैं। इससे पहले सुबह 9 बजे तक राज्य में 5.15% वोटर्स ने मतदान किया था। सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा 22.41% मतदान हरिद्वार जिले में हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान पिथौरागढ़ (14.96%) में हुआ है। अन्य जिलों में नैनीताल (20.63%), उधम सिंह नगर (20.54%), रूद्रप्रयाग (19.39%), देहरादून (18.80%), चंपावत (17.88%), चमोली (17.58%), उत्तरकाशी (16.79%), टिहरी गढ़वाल (16,61%), बागेश्वर (16.60%), पौड़ी गढ़वाल (16,46%), अल्मोड़ा (15.04%) रहे हैं।