अलीगढ़ में हाईवे पर मासूम समेत 4 जिंदा जले:कार का टायर फटा, डिवाइडर तोड़ते हुए कैंटर से टकराई…फिर भीषण आग लगी

0
92

TIO अलीगढ़

पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में रखवाया। शव पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके हैं। - Dainik Bhaskar
पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में रखवाया। शव पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके हैं।

अलीगढ़ में जीटी रोड पर 4 की जिंदा जलकर मौत हो गई। यहां 100 की स्पीड से जा रही कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड से जा रहे कैंटर से टकरा गई।

राहगीर ने एक को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद तेज धमाका हुआ, फिर दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। 20-25 मिनट में आग बुझाई गई। इसके बाद पुलिस ने देखा तो शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। बॉडी बैग में पुलिस सभी शवों को लेकर गई। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कार एटा से अलीगढ़ और कैंटर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहा था। कार का नंबर प्लेट भी जल गया है। इसके चलते कार कहां की है, यह पता नहीं चल पाया। हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मरने वालों में कैंटर चालक, कार सवार महिला, बच्चा और पुरुष शामिल हैं।