पेरिस के पुलिस मुख्यालय में 4 पुलिसकर्मियों की चाकू मारकर हत्या, हमलावर ढेर

0
229

पेरिस

फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें चारों की मौत हो गई। बाद में हमलावर भी मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावर भी पुलिस मुख्यालय में कर्मचारी था।

पत्रकारों के मुताबिक, घटना के बाद पूरे पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गई। आपातकालीन सेवाएं पहुंचाई गईं। पुलिस मुख्यालय के निकट स्थित मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। यह नोट्रे-डेम कैथेड्रल और अन्य पर्यटक स्थल के बेहद करीब स्थित है। फ्रांस में चाकू से आए दिन हमले की घटना हो रही है। पिछले महीने ही फ्रांस के ल्यून शहर में एक की मौत हो गई थी और आठ घायल हो गए थे।

हमलावर किस पद पर था, यह स्पष्ट नहीं: सूत्र
सूत्रों के मुताबिक हमलावर को मुख्यालय में ही गोली मार दी गई। हालांकि वह मुख्यालय में किस पद पर था, यह स्पष्ट नहीं है। हमला के उद्देश्यों का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गृहमंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने हमले को देखते हुए तुर्की के दौरे को रद्द कर दिया।

फ्रांस में 2015 में तीन हमले हुए थे
फ्रांस में 2015 से कई जिहादी हमले सामने आ रहे हैं। अभी तक धारदार हथियार से किए गए हमलों में 245 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस के इतिहास में नवंबर 2015 को हमले की श्रृंखला देखी गई। फ्रांस और जर्मनी के बीच नेशनल स्टेडिय में खेले जा रहे फुटबॉल मैच, पेरिस कैफै और बाटाक्लेन थिएटर में हुए हमले में 130 लोगों की मौत हुई थी और 350 लोग घायल हो गए थे।

जुलाई 2016 में फ्रांस के शहर नीस में बैस्टील दिवस मना रहे लोगों की भीड़ पर हमला एक ट्रक से हमला किया गया था। इसमें कम से कम 80 लोग मारे गए थे।