TIO BHOPAL
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में संक्रमण को और अधिक रफ्तार दे दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दो महानगरों में एक ही दिन में केस दोगुने हो गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर हो गई है। एक दिन में 923 मामले आने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। यहां संक्रमण दर भी 1.29 फीसदी दर्ज किया गया। इन सब के बीच पंजाब राज्य में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं।
Statewise Omicron Status: कोरोना के नए वैरिएंट ने संक्रमण की रफ्तार को और तेज कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 961 हो गई है। जिनमें कि दिल्ली 263 मरीजों के साथ पहले स्थान पर है वहीं महाराष्ट्र 252 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां पढ़ें ओमिक्रॉन के राज्यवार ताजा आंकड़े…
भारत में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटो में 13,154 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 4000 अधिक है। वहीं इस दौरान 268 लोगों की मौत दर्ज की गई है। बता दें कि देश में बुधवार को कोरोना के 9,195 मामले सामने आए थे।
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 72 केस आए हैं। एक बार फिर इंदौर में कोरोना विस्फोट हुआ है। 55 नए केस मिले हैं, जो पिछले पूरे सप्ताह में आए केस (57) के लगभग बराबर हैं। एक दिन पहले यहां 32 केस आए थे। यानी इंदौर में एक दिन में ही रफ्तार दोगुनी हो गई, जबकि प्रदेश में चार दिन में कोरोना की रफ्तार दोगुनी हुई है। 26 दिसंबर को 30 केस आए थे।
भोपाल में 7 मरीज मिले हैं। ग्वालियर में 4 मरीजों में 3 किशोर भी हैं। जबलपुर में 3 और उज्जैन, नीमच, खंडवा में 1-1 संक्रमित मिला है। अभी 22 जिलों में एक्टिव केस है। नए मरीजों में 54 मरीज फुल्ली वैक्सीनेटेड हैं। प्रदेश में 10 जुलाई के बराबर एक्टिव केस हुए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रदेश में अब तक 9 मरीज मिले हैं। इसमें से 7 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 360 पहुंच गई है। इससे पहले 10 जुलाई को प्रदेश में 392 एक्टिव केस थे। प्रदेश में 30 दिनों में 703 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 334 और भोपाल में 218 शामिल हैं। भोपाल में 7 संक्रमितों में 4 पुरुष और 3 महिला हैं। इसमें एक 70 वर्षीय कोहेफिजा निवासी बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। जाटखेड़ी में 26 साल के मरीज के अलावा सभी 30 से ज्यादा उम्र के हैं। नए केस अवधपुरी, आदर्श नगर, बागमुगालिया एक्सटेंशन सहित अन्य इलाकों से हैं। भोपाल में अभी 71 एक्टिव केस हैं। इनमें 59 मरीज होम आइसोलेशन में और 12 अस्पताल में भर्ती हैं।