24 घंटे में संक्रमण के 43393 नए मामले, ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर पीएम की बड़ी बैठक

0
310

TIO NEW DELHI

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नए मामले सामने आए हैं और 911 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 44,459 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर आ रही है कि यहां आज कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।

इस दौरान सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (9,083) और केरल (13,772) में सामने आए। इन दोनों राज्यों में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन देश में आए कुल मामलों के 53% मामले इन्हीं दोनों राज्यों में सामने आए हैं।

गुरुवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,625 की कमी आई है। एक दिन पहले ही इसमें 336 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते 105 दिन में यह पहली बार था जब एक्टिव केस बढ़े थे। इससे पहले 12 मई को इसमें 6,399 का उछाल आया था। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में  बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,90,708 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में  अब तक कुल 42,70,16,605 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मुंबई में आज यानी शुक्रवार को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। बीएमसी ने इसकी जानकारी दी है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,504
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,204
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 908
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.98 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.05 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.53 लाख