देश में कोरोना के 43,640 नए मरीजों की पहचान

0
222

नई दिल्ली

देश में कोरोना के 43,640 नए मरीजों की पहचान हुई। 56,643 ठीक हुए और 722 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,034 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। कुल 4.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 मरीजों ने जान गंवाई थी। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है।

लगातार दूसरे दिन कम हुए केस
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना केस (43,640) कम हुए। इससे पहले गुरुवार को 46,308 केस आए थे। इससे पहले बुधवार के 46,104 मामले आए थे। इससे पहले मंगलवार को कोरोना केस 103 दिन बाद सबसे कम 37,070 आए थे। इसके बाद लगातार दो दिनों तक मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।