भारतीय एथलीट मयंक वैद ने दुनिया की सबसे कठिन रेस एंडुरोमन ट्रायथलन को रिकॉर्ड समय में जीत लिया है। वैद ने इस रेस को 50 घंटे 24 मिनट में जीत लिया। उन्होंने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को 2 घंटे 6 मिनट के बड़े अंतर से तोड़ा। इससे पहले बेल्जियम के जूलियन डेनेयर ने 52 घंटे 30 मिनट में यह रेस जीती थी। मयंक यह रेस जीतने वाले एशिया के पहले और दुनिया के 44वें एथलीट बन गए।
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मंयक ने बताय कि, यह दुनिया की सबसे पॉइंट टू पॉइंट ट्रायथलन रेस है। दुनिया में अब तक इसे सिर्फ 44 लोग ही जीत सके हैं। इससे ज्यादा लोग माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। यह वास्तव में दुनिया की सबसे कठिन और क्रू ट्रायथलन है।
मालूम हो कि, भारत के साथ ही मयंक एशिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इस प्रतिस्पर्धा को बिना किसी के सहयोग के जीता है। ट्राइथलॉन दुनिया की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धा है। इसमें रनिंग, स्वीमिंग और साइक्लिंग के जरिए इंग्लैंड से फ्रांस तक की यात्रा करनी होती है।
इस प्रतिस्पर्धा की शुरुआत लंदन के मार्बल आर्च से डोवर के बीच 140 किलोमीटर की दौड़ से होती है। इसमें सफल होने वाले एथलीट को उसके बाद कम से कम 33.8 किमी की स्वीमिंग होती है। इन दोनों चरणों के पूरे होने के बाद 289.7 किमी की बाइक राइड फ्रांस के शहर कैलैस से आर्क डी ट्रौम्फ़ के बीच होती है।