भोपाल। प्रदेश में अगली सरकार चुनने के लिए चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। 5 करोड़ 3 लाख 94 हजार 086 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। मु य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुरुवार को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया है। हालांकि अगले एक महीने नए मतदाताओं के नाम पूरक सूची में जुड़ सकेंगे।
5.03 crore voters will choose new government in the state, new names will be added to the supplementary list
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में 2 करोड़ 63 लाख 14 हजार 957 पुरूष मतदाता हैं, 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार 719 महिला मतदाता हैं। जबकि 1410 तृतीय लिंग मतदाता भी दर्ज हैं। राज्य का ईपि दर 62.27 फीसदी है। प्रदेश में सर्वाधिक 3 लाख 67 हजार 979 मतदाता इंदौर जिले की पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में है। जबकि सबसे कम 1 लाख 49 हजार 589 मतदाता अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
भोपाल की मध्य विस क्षेत्र में सबसे ज्यादा किन्नर
चुनाव आयोग के अनुसार भोपाल जिले की मध्य विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा किन्नर मतदाता है। प्रदेश भर में 1410 किन्नर हैं, जबकि अकेले मध्य विधानसभा क्षेत्र में 94 किन्नर मतदाता दर्ज हैं।