सतना। सतना में आज सुबह पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ही परिवार के 6 सदस्य सुबह पांच बजे पास के ही मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। उसी वक्त सतना से सिमरिया जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनको कुचल दिया। इस हादसे में दो बच्चों के अलावा दो महिलाओं की तो मौके पर ही मौत हो गई।
6 people killed in truck collision, 4 killed in temple
जबकि एक बच्ची की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के जो लोग घायल हुए थे। उन्हें शुरूआती इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है। ये घटना कोलगवां थाने के तहत बतखर मोड़ के पास हुई है। मरने वालों की पहचान चुन्नी देवी 65 साल( दादी), रेणु तीस साल(मां), शुभी 8 साल ( बेटी), स्वराज 6 साल( बेटा) के रुप में हुई है।
इस परिवार के दो बेटे फौज हैं। एक जहां पाकिस्तान सीमा पर तैनात है तो वहीं दूसरा बेटा बर्मा सीमा पर देश की सरहद की रक्षा कर रहा है। इनकेवापस आने के बाद ही मृतकों का अंतिम संस्कार होगा। हादसे के बाद सतना विधायक शंकरलाल तिवारी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। वहीं एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर हालचाल जाना।

