पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की एक और उपब्धि, 10000 रन बनाने के बाद विकेट पीछे किए 800 शिकार

0
445

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एशिया कप फाइनल मुकाबले में एक उपलब्धि हासिल की। 10 हजार से अधिक वनडे रन बनाने वाले धोनी ने विकट के पीछे 800 शिकार पूरे किए। उन्होंने ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को 2 स्टंपिंग की। इसके साथ ही तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में उनके 800 शिकार पूरे हो गए।
800 other victims of former Indian captain Dhoni, behind 10000 runs, behind the wickets
यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बन गए। यही नहीं, धोनी ने पारी में 2 स्टंपिंग से एशिया कप में सर्वाधिक स्टंपिंग का नया रेकॉर्ड भी बनाया। इस टूर्नमेंट के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक शिकार करने के मामले में उन्होंने श्री लंका के कुमार संगकारा (9 स्टंपिंग) को पीछे छोड़ा। धोनी ने इस टूर्नमेंट में 12 शिकार किए।

वह साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर और आॅस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट से पीछे हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर मार्क बाउचर के नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 998 शिकार हैं, जबकि गिली ने 905 शिकार किए हैं। उल्लेखनीय है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी के नाम टेस्ट में 90 मैचों में 256 कैच और 38 स्टंपिंग है। लिमिटेड फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने 327 वनडे में 306 कैच और 113 स्टंपिंग किए हैं। इसके अलावा 93 टी-20 मैच में 54 कैच और 33 स्टंपिंग की है।

मैच का रोमांच
कुलदीप यादव और केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी के बाद आखिरी ओवरों में संयमित बल्लेबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर 7वीं बार एशिया कप जीत लिया। जीत के लिए 223 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिए थे लेकिन 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद पर लेग बाई से बने रन ने भारत को खिताब जितवाया।