शाजापुर में 20 और नीमच में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

0
171

TIO

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, सबसे ज्यादा मामले मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सामने आ रहे हैं। देर रात आई रिपोर्ट में शाजापुर में 20 और नीमच में 18 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 8921 पहुंच गई है, हालांकि इसमें से 5878 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। 2659 मरीजों कोरोना एक्टिव केस हैं और 384 लोगों की मौत हो चुकी है।

शाजापुर में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात 92 लोगों की जांच रिपोर्ट में से 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 31 हो चुकी है। यहां इससे दो लोगों की मौत हुई है और अभी 21 एक्टिव केस हैं। 8 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

नीमच में शुक्रवार देर रात आई 119 रिपोर्ट में 18 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें जावद में 18, पड़दा में 4 और एक मरीज जीरन में मिला है। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 311 पहुंच चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 9462 मरीज बढ़े, अब 2.36 लाख केस; संक्रमण के मामले में भारत इटली से आगे निकला, छठवें नंबर पर पहुंचा  

देश में पिछले 24 घंटों में 9462 कोरोना संक्रमित बढ़े। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 2.36 लाख से ज्यादा हो गई। इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है। भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। इन आंकड़ों की मानें तो भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे। जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था। हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देश अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन हैं।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शनिवार कोरोना के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 9887 केस सामने आए। वहीं, 294 लोगों की मौत हुई। इस दौरान देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई। इनमें 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। एक लाख 14 हजार 073 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 6642 लोगों की जान चली गई है।

पिछले हफ्ते एक्टिव केस में औसतन 0.3% की कमी

देश में लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केस (जिन मरीजों का इलाज चल रहा है) के बढ़ने की औसत दर में कमी होती नजर आ रही है। बीते हफ्ते हर दिन औसतन 4.6% की दर से केस बढ़े इससे पहले वाले हफ्ते में यह रफ्तार 4.9% थी, यानी इसमें 0.3% की गिरावट देखी गई।

पिछले 15 दिन के एक्टिव केस 

तारीख एक्टिव केस बढ़त प्रतिशत
30 मई 78729 3856 4.5
31 मई 93368 3639 4.6
01 जून 101070 3640 4.6
02 जून 101070 4062 4.2
03 जून 106711 5641 5.6
04 जून 111893 5182 4.9
05 जून 116290 4397 3.9

हर दिन औसत बढ़त = 4.6%

23 से 29 मई के एक्टिव केस

तारीख एक्टिव केस बढ़त प्रतिशत
23 मई 43140 3946 5.7
24 मई 76809 3669 8.5
25 मई 80059 3250 4.2
26 मई 82208 2149 2.7
27 मई 85832 3624 4.4
28 मई 89739 3907 4.6
29 मई 85873 3866 4.3