TIO BHOPAL
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या मौजूदा सक्रिय मामलों से ज्यादा हैं।
देश में बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,985 नए मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,745 पर पहुंच गया।
राजधानी भोपाल में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है एक साथ आज 78 मरीज मिले है। आज आई रिपोर्ट में चूनाभट्टी में एक परिवार कोरोना संक्रमिता पाया। सी-21 मॉल स्थित एंबुलेंस सेवा 108 और कोरोना के स्टेट कॉल सेंटर 104 में एक साथ 13 कर्मचारी पॉजीटिव आए। मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9849 पर पहुंच गया है। 420 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में 3881 संक्रमित और 161 की मौत हो चुकी है। भोपाल में 2053 संक्रमित और 67 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 6729 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 3120 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। सतर्क करने वाली खबर ये है कि प्रदेश में 1 से 9 जून तक अनलॉक पीरियड में कोरोना से मौत के मामले बढ़े हैं। इस दौरान 76 मौतें हुई हैं। प्रदेश में 250 से ज्यादा मरीज अति गंभीर हालत में हैं। खरगोन जिले से भेजे गए 175 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को आई। इनमें 170 की रिपोर्ट निगेटिव, पांच की पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 210 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 13 की मौत हुई है। 136 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 61 हैं। जबलपुर मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से देर रात मिली 79 सैंपल की जाँच रिपोर्ट्स में सिंधी कैंप भवानी चौक निवासी 33 साल की महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 283 हो गई है।
कोरोना से 219 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 11 की मृत्यु हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 53 हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज दिल्ली से दमोह पहुंचा था। इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिल गई थी और प्रशासन ने उसे उसी समय अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया था।
जिले में अब कुल 28 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से मात्र 3 मरीज डिस्चार्ज होना बाकी थे अब इस नए मरीज को मिलाकर जिले में कुल 4 सक्रिय पॉजिटिव मरीज हैं।
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। उसने बताया कि अभी तक 48.99 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं।
जिन 279 लोगों की मौत हुई है उनमें से 120 लोगों की महाराष्ट्र में, 33 की गुजरात, 31 की दिल्ली, 21 की तमिलनाडु, 18 की उत्तर प्रदेश, 11 की तेलंगाना, 10 की पश्चिम बंगाल, नौ की राजस्थान, छह-छह लोगों की मध्यप्रदेश और हरियाणा, तीन की जम्मू कश्मीर, दो की पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तथा एक-एक की बिहार, झारखंड और त्रिपुरा में मौत हुई है।
अभी तक इस संक्रामक रोग से कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्यप्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई।
आंध्र प्रदेश में 77, कर्नाटक में 66 और पंजाब में 55 लोगों ने जान गंवाई। इस बीमारी के कारण जम्मू कश्मीर में 48, हरियाणा में 45, बिहार में 32, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों ने दम तोड़ा है।
हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।