इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से अब 832 लोगों की मौत, आकड़ा बढ़ने की संभावना

0
319

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रिक्टर पैमाने 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप के बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई। द गार्जियन में छपी खबर के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, बचाव कार्य अभी भी जारी है। सीएनएन के अनुसार, द्वीप में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद पानी इमारतों में घुस गया और 350,000 लोगों की आबादी वाले तटीय शहर पालू के घरों को बहा ले गया।
832 deaths, earthquake likely to increase, earthquake and tsunami in Indonesia
मृतकों में 11 लोग डोंगगाला के हैं और 821 पालू प्रांत के। अभी तक कुछ विदेशी नागरिक लापता हैं। लापता विदेशी नागरिकों में एक फ्रेंच, एक साउथ कोरिया और कुछ दूसरे देशों के नागरिक हैं। आपदा प्रबंधन एजेंसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि लोगों को घरों से निकालना और राहत कार्य अंजाम देने में काफी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने रविवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी काफी लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं और कई अभी भी मलबों के नीचे दबे हुए हैं। सुतोपो ने कहा कि बिजली और दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं, जिसके चलते पालू और पास के मछुआरे समुदाय डोंगगाला तक पहुंच बनाने में दिक्कत हो रही है।

इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के प्रमुख जेन जेलफेंड ने सीएनएन को बताया, ह्यऐसा सिर्फ शहरी इलाकों में नहीं है बल्कि दूरदराज के इलाकों में रह रहे समुदायों तक भी पहुंच बनाने में मुश्किल हो रही है।ह्ण शहर के अधिकारियों ने शनिवार को भूकंप की आशंका के चलते लोगों से घरों में नहीं जाने और इमारतों से दूर सोने का आग्रह किया। सुतोपो ने कहा कि एक स्थानीय अस्पताल के क्षतिग्रस्त होने के बाद चिकित्सकों ने इमारत के बाहर दर्जनों घायलों का उपचार किया।