नवरात्रि: योगी और अखिलेश हुए माता के भक्त, राहुल कर रहे हैं मंदिरों के दर्शन

0
237

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नवरात्र व्रत शुरू हो गया है। अब अगले नौ दिनों तक दोनों पूरी तरह से धार्मिक रहेंगे। प्रसिद्ध गोरखधाम पीठ के मुखिया योगी आदित्यनाथ यहां पूरे नौ दिनों तक नवरात्र के सारे रीति-रिवाज निभाएंगे। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मंदिर जाना लगातार जारी है।
Navaratri: The devotees of Yogi and Akhilesh have come, Rahul is visiting the temples
हालांकि उनका नवरात्र का व्रत है या नहीं, यह जानकारी नहीं है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती हिंदू त्योहारों से दूरी बनाकर रखती हैं। उन्हें आज तक कभी भी दीपावली, होली या दूसरे हिंदू त्योहार मनाते नहीं देखा गया। वह बौद्ध धर्म मानती हैं।

छवि बदलने में जुटे अखिलेश
अखिलेश यादव अपनी किशोरावस्था से नवरात्र का व्रत रखते आ रहे हैं। सामान्यता वह धार्मिक मंडलियों में शामिल होते या मंदिर जाते नजर नहीं आते हैं। वहीं चुनावी रण को देखते हुए दूसरी तरफ राहुल गांधी लगातार मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मंदिरों में जाने से लेकर कैलास मानसरोवर यात्रा तक राहुल का ‘टेंपल रन’ चर्चा में रहा है। कुछ सियासी पंडित राहुल के मंदिरों में किए जा रहे इस दौरे को उनके हिंदुत्व के कार्ड खेलने से जोड़कर देख रहे हैं।

अखिलेश यादव को मुस्लिमों का नेता माना जाता है। वह भी अपनी छवि बदल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रामलीला के कलाकारों को स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने इटावा में भगवान विष्णु का विशाल मंदिर और उनके नाम से एक टाउनशिप बनाने को कहा है।