भोपाल। भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी वर्ष आज से शुरू हो रहा है। भाजपा विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव से पहले राजमाता सिंधिया के आदर्श एवं सिद्धांतो ंके माध्यम से महिलाओं के बीच जाएगी। इसके लिए भाजपा की ओर से पार्टी की महिला ब्रिगेड को मैदान में उतारा है।
केंद्रीय एवं प्रदेश भाजपा की महिला नेत्रियों की प्रदेश के अलग-अलग शहरों में राजमाता की जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होने को कहा गया है। जन्मशताब्दी वर्ष का मु य समारोह आज ग्वालियर में हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे महिला मोर्चा की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।
Rajmata’s birth centenary year begins, BJP wresters women brigade
राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मशताब्दी समारोह महिला मैराथन ग्वालियर से दिल्ली तक जाएगी। राजमाता जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला केंद्रों पर कमल शक्ति संवाद होगा। जिसके जरिए प्रदेश और केंद्र की सरकारें महिला सशक्तीकरण के नीतिगत निर्णयों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से राजमाताजी की विचारधारा को जमीन पर उतारने का काम कर रही हैं।
लिंग अनुपात में संतुलन के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु आज देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का जो राष्ट्रीय अभियान सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर चल रहा हैं, उसका प्रार भ करने वाले चुनिंदा प्रदेशों में मध्य प्रदेश हैं। प्रदेश भर में होने वाले आयोजनों में महिला नेत्रियां राजमाता जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगी। जिला केंद्रों पर कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें समाजसेवी, विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली बहनें शामिल होंगी।
यह है भाजपा की महिला ब्रिगेड
राजमाता के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व मु यमंत्री सुश्री उमाश्री भारती एवं प्रदेश शासन की मंत्री ललिता यादव सागर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री अर्चना चिटनीस एवं महापौर मालिनी गौड़ इंदौर, उत्तरप्रदेश की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एवं मंत्री सुश्री कुसुम मेहदेले रीवा, केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति एवं सांसद ज्योति धुर्वे छिंदवाड़ा, सरोज पांडे एवं प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर उज्जैन तथा सांसद मीनाक्षी लेखी व महापौर स्वाती गोड़बोले जबलपुर में आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।