भोपाल। भाजपा सरकार ने 15 साल के कार्यकाल में युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाया है। प्रदेश में जब कांगे्रस की सरकार थी, तब उद्योग धंधे चौपट थे। लोगों की नौकरियां छीन ली जाती थीं। कांग्रेस सरकार प्रदेश को गड्ढे में छोड़कर गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने मप्र को विकसित राज्य बनान ेका काम किया है। अगले चुनाव को भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। चुनाव में सिर्फ विकास ही मुद्दा होगा। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कही।
Congress snatched jobs, BJP made job taker: Sarang
उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा विकास के दम पर जनता के बीच जाएगी। जनता का कल्याण किया है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है, हम चौथी बार फिर सरकार बनाएंगे। 2003 में जब भाजपा सरकार में आई थी, जब मप्र की गिनती पिछड़े राज्यों में होती थी। भाजपा की सरकार ने पिछड़े राज्य को विकासशील राज्य बनाया, फिर विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा किया। अगले पांच साल में हम मप्र को समृद्ध प्रदेश बनाने का काम करेंगे। प्रदेश में गांवों की तस्वीर बदलने का काम किया है।
सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में कुछ नहीं किया। कांगे्रस के जमाने में लोगों को नौकरियों से बाहर निकाला जाता था। लेकिन भाजपा सरकार ने न सिर्फ लौगरियों का सृÞजन किया, बल्कि युवाओं को रोजगार देने वाला बताया। इसके लिए सरकार ने विभिन्न रोजगार मूलक योजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश में पहली कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा एवं विदेश अध्ययन तक फीस सरकार दे रही है।
रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों से कर्ज लेने पर गारंटी भी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में नहीं बल्कि गिरोहों में बंटी हुई है। वहां इस बात को लेकर सिर फूटते हैं कि नेता कौन है। कांग्रेस कभी एकजुट नहीं हो सकती। कांग्रेस के नेताओं के बीच गुटबाजी जल्द सामने आ जाएगी।