हैदराबाद। आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएसआईएम) प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू नेता उन्हें प्रचार के लिए नहीं बुलाते। ओवैसी ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का हालिया बयान भारतीय मुसलमानों को एक स्पष्ट संदेश है कि उन्हें आगामी चुनावों में पार्टी के लिए वोट नहीं देना चाहिए।
Owaisi is a smart target, on the statement of Ghulam Nabi Azad: – His statement reflects Congress’s views
हाल ही में लखनऊ में एक सभा को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा था, ‘हिंदू भाई अब मुझे प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं करते हैं।’ ओवैसी ने इसपर कहा, ‘यह उनकी पार्टी कांग्रेस के विचारों का प्रतिबिंब है। यह एक स्पष्ट संदेश है कि वह कैसे निराश महसूस करते हैं और उनका पार्टी में होना अप्रासंगिक है।’ ओवैसी ने कहा कि यह भारतीय मुसलमानों को एक स्पष्ट संदेश है कि उन्हें कांग्रेस के लिए वोट नहीं देना चाहिए।
बता दें, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गुलाम नबी ने कहा था कि अब वक्त बदल गया है। लोग बंट रहे हैं, परिवार आपस में बंट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा था, ‘मैंने पाया है कि बीते चार सालों में अपने कार्यक्रमों में बुलाने वाले 95 फीसदी हिंदू भाई और नेता अब घटकर 20 फीसदी हो गए हैं।’ इस बयान को लेकर ओवैसी ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि मुसलमान निराश हैं।

