भोपाल। मप्र में चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, टिकट दावेदारों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने जहां कुछ दिन पहले अपनी दावेदारी पेश की थी, वहीं अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे और मप्र सरकार में भी मंत्री रहे सरताज सिंह ने भी टिकट को लेकर दावेदारी पेश कर दी है।
Sartaj Singh, now after the gaur, said, ‘Do not play’
भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे सरताज सिंह ने 70 के फार्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा कि 70 का फॉर्मूला न पहले था न इस बार होगा। पार्टी सर्वे में मेरा नाम है इसलिए मुझे टिकट मिलना चाहिए, मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं।
हालांकि हाल के दिनों में वे अपने भाजपा विरोधी बयानों के कारण सुर्खियों में रहे। पिछली बार वे तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता।

