रिपोर्ट में दावा: अमेरिकी राष्ट्रपति के फोन की हर बातचीत सुनते हैं चीन और रूस

0
323

वॉशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के फोन कॉल को लेकर सनसनीखेज जानकारी सामने रखी है। एजेंसियों का कहना है कि चीन और रूस, ट्रंप की फोन पर होने वाली हर बातचीत सुनते हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने देश के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के नाम का खुलासा किए बगैर अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
Claims in the report: US President calls every conversation of the phone China and Russia
एजेंसियों ने कहा, ह्यचीन के जासूस अक्सर फोन पर होने वाली इन बातचीत को सुनते हैं और इसका इस्तेमाल ट्रंप के कामकाज को बेहतर तरीके से समझने और प्रशासन की नीतियों को प्रभावित करने के लिए करते हैं।ह्ण रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप अपने दोस्तों से बातचीत करने के लिए आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। बार-बार अधिकारियों के आग्रह के बाद भी वह आईफोन का इस्तेमाल बंद नहीं कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी एजेंसियों ने राष्ट्रपति से कई बार कहा कि वह ज्यादा सुरक्षित लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करें। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि चीन और रूस दूसरे देशों की सरकारों में अपने सूत्रों के जरिए राष्ट्रपति की फोन पर होने वाली बातचीत को सुन रहे हैं। इतना ही नहीं रूस और चीन के जासूस विदेशी अधिकारियों के बीच होने वाली बातचीत को भी सुन रहे हैं। वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।