धोनी साजिश के तहत बाहर

0
553

ऋत्विक सिंह चेन्नई से

रवि शास्त्री की बड़ी साजिश के चलते महेंद्र सिंह धोनी को आॅस्ट्रेलिया- विंडीज टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया। हम अपने महान क्रिकेटर्स के अपमान के लिए बदनाम हैं। वीरेंद्र सहवाग जैसे असाधरण खिलाड़ी को एक विदाई मैच भी नही दिया। जबकि क्रिकेट के भगवान सचिन जी को हम सबने देखा शतक बनाने के अवसर दिए जाते रहे।
Dhoni goes out of conspiracy
असल मे मुंबई लॉबी कर रही अनेक खिलाड़ियों के करियेर का कत्ल कर रही है तो ऐसा कहना गलत नही होगा। गत वर्ष रणजी ट्रॉफी में मयंक अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन बनाये: 304*, 176, 23, 90, 133*, 173 और 104* इसके बाद भी मयंक की जगह
टेस्ट मैच में डेब्य्यू का मौका मिला “यंग मुम्बईकर पृथ्वी शॉ”को। इसके लिए सिलेक्टर्स को बधाई। लेकिन पृथ्वी को यह अवसर मयंक के साथ अन्याय करते हुए दिया।

हालांकी उसने मौका मिलने के बाद परफोर्म तो जरूर किया परंतु यहाँ बात मौका मिलने की है। मौके मिल्ने के बाद तो कोई भी टैलेंट प्लेयर परफोर्म करेगा,खासकर वेस्ट इंडीज जैसी कमजोर टीम के विरुद्ध।  और मौका देने की ही बात थी तो इंग्लैंड दौरे में भी दिया जा सकता था।परंतु वहां इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ना खिलाकर वेस्ट इंडीज के खिलाफ खिलाया गया,वो भी पाटा पिचों पर ,जिस पर बॉल का कोई मूवमेंट नही होता है,और बल्लेबाज के लिये रन बनाना बेहद आसान हो जाता है।

लगता है मुंबई लॉबी जिसे रवि शास्त्री लीड कर रहे हैं। मयंक अग्रवाल जैसे कई प्लेयर के करियेर को खत्म कर रही है।जैसे करुण नायर। जिन्होने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के विरुध तिहरा शतक बनाने का रिकार्ड बनाया था। उसी प्रकार महेंद्र सिंह धोनी से विवादित रूप से कप्तानी छिनना भी साजिश का हिस्सा है।

उनका टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद प्रतिकृया में सुरेश रैना के साथ भावुक सेल्फी इसका प्रमाण है।इसके बाद 2017 में उनसे वनडे की कप्तानी छीनना और अब टी- 20 की टीम से बाहर करना यह सभी रवि शास्त्री की साजिश का हिस्सा है। यदि ऐसा ही होता रहा तो 2019 में ग्रेट धोनी का खेलना संदिग्ध है। यह ही नही , युवराज सिंह के विजय हजारे ट्रॉफी में ताबड़तोड़ प्रदर्शन के बाद भी उन्हे इंडिया ए, बी या सी किसी में जगह प्राप्त नही हुई।

हम सब जानते हैं की युवराज सिंह जैसे कई बेहतरीन खिलाडी है। इन फोम होने के बावजूद उन्हे मौका ना मिलना किसी और मुम्बईकर को लाने की योजना हो सकती है।