इंदौर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने रविवार को टाउन हॉल कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बीते 13 साल में किए काम गिनाए। घंटेभर चले भाषण में सड़क से लेकर पानी और स्वास्थ्य सुविधा के बारे में बताया, लेकिन युवा बीच भाषण में हाल के बाहर निकलते रहे। जिन्हें भाजयुमो के पदाधिकारी किसी तरह वापस बुलाकर लाते रहे। कार्यक्रम के अंत में दो गुटो में जमकर मारपीट भी हो गई।
Town Hall: Young voters can not stop even half an hour
रंगून गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से मोर्चा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ता इकट्ठा किए थे। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मंदोला, महेंद्र हार्डिया और पूर्व विधायक जीतू जिराती भी कायक्रम में मौजूद थे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री चौहान के भाषण को लाइव किया गया।
जैसे ही उन्होंने बेटा-बेटियों से संबोधन शुरू किए। कार्यकतार्ओं ने सीएम जिंदाबाद के नारे लगे। आंधे घंटे बाद ही पंडाल खाली होने लगे। पीछे बैठे कार्यकर्ता जाने लगे। संख्या कम होती देख पदाधिकारियों ने मेनगेट बंद करवा दिया। विधायक महेंद्र हार्डिया भी बीच भाषण से उठकर चले गए। राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला पूरे समय बैठे रहे। बाद में उन्होंने कार्यकतार्ओं से भी बातचीत की।
विधानसभी तीन और चार से नहीं आई भीड़
कार्यक्रम में दो नंबर विधान सभा से 400 से ज्यादा कार्यकर्ता थे। जिन्हें लाने की जिम्मेदारी मोर्चा के पदाधिकारी रोहित चौधरी को दी थी। जबकि विधानसभा 1 और 5 भी कार्यकतार्ओं की भीड़ जुटाई गई थी। वहीं तीन और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कम नजर आए। विश्वविद्यालय से 100 से ज्यादा छात्र बुलाए थे।
कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़
कार्यक्रम खत्म होने के बाद दो नंबर से आए कार्यकर्ता आपस में झगड़ पड़े। मामूली बातचीत से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा। कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ तक जड़ दिए। यह देख वहां भीड़ जमा होने लगे। लगभग जानकारी लगते ही पदाधिकारी भी वहां पहुंचे। बीचबचाव के बाद एक-एक कर गुट को रवाना किया। मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार का कहना है कि झगड़े की असल वजह की जानकारी नहीं है। कार्यकतार्ओं का आपसी विवाद था।