सुसारी/कुक्षी। धार जिले की कुक्षी विधानसभा सीट पर एक समय दोनों ही दलों के वरिष्ठ और बुजुर्ग नेता दावेदारी करते थे और विधायक बनते थे, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनाव में युवा विधायक ही चुने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भी युवा उम्मीदवार पर ही हर पार्टी फोकस कर रही है। यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि विधानसभा का 33 फीसदी मतदाता 30 साल से कम उम्र का है।
Despite the menace of elderly in Kukshi this time youth can get
जिले के अंतिम छोर पर कुक्षी विधानसभा है जहां 2011 के पहले यह सीट बुजुर्ग व वरिष्ठ नेता जमुनादेवी व प्रतापसिंह बघेल के पास रही। दोनों ने मिलकर यहां से आठ बार चुनाव जीते हैं। सिर्फ 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा की उस समय की युवा महिला नेत्री रंजना बघेल ने चुनाव जीता था। वहीं 2011 में जमुनादेवी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा से युवा मुकामसिंह कि राड़े जीते। 2013 के चुनाव में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी सुरेंद्रसिंह हनी बघेल को जीत मिली।
71941 युवा मतदाता
2018 के विधानसभा चुनाव में कु क्षी विधानसभा में कु ल मतदाता दो लाख 19 हजार 52 हैं। इनमें से 18 से 30 साल के बीच के युवा मतदाता की संख्या 71 हजार 941 है, जो 33 फीसदी के करीब यानी कुल मतदाता का एक तिहाई भाग है। इसमें से महिला 35 हजार चार व पुरुष मतदाता 36 हजार 623 है जो आने वाले चुनाव में बड़ा निर्णायक फै क्टर रहेगा।
तीनों प्रमुख दलों से दावेदार युवा
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से सुरेंद्रसिंह हनी बघेल, भाजपा से वीरेंद्रसिंह बघेल, जयदीप पटेल, मुकामसिंह किराड़े। वहीं जयस से डॉ. हीरालाल अलावा व अंतिम मुझाल्दा के नाम आगे चल रहे हैं।