छत्तीसगढ़ में प्रचार थमने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बसपा प्रत्याशी भाजपा में शामिल

0
322

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बसपा गठबंधन को प्रथम चरण का प्रचार थमने से पहले जोरदार झटका लगा है। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक वर्मा ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लिया। गठबंधन अब अंत समय में किसे अपना समर्थन दें इस पर मंथन चल रहा है।
Prior to the promotion of Chhattisgarh, a big blow to Congress, BSP candidate included in BJP
बसपा के जिम्मेदार लोग इस बात को स्वीकार तो कर रहे हैं कि उम्मीदवार ने पार्टी की आस्था बदल दिया है पर कोई भी कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं है। हालांकि मान मनौव्वल का प्रयास चल रहा है। प्रथम चरण की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होना है।

चुनाव प्रचार का शोर आज शनिवार शाम थमना है। इससे पहले हुए इस उठापटक को भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है। बसपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी मिठाई लाल भारती ने कहा कि उन्हें भी ऐसी सूचना है। कल उनसे बात करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।