दूसरे चरण का स्टार वार, पीएम मोदी बिलासपुर, तो शाह पाटन में करेंगे सभा

0
404

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 विधानसभा सीट पर मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। मोदी सोमवार को बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में सभा करेंगे। इस दौरान बिलासपुर संभाग के भाजपा उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। मोदी सुबह 10.50 पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे हेलीकाप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। लासपुर में 11.45 से 12.25 तक सभा को संबोधित करेंगे। मोदी की सभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। मोदी दोपहर 1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
Star Wars, PM Modi, Bilaspur, and Shah Patan to hold the second phase
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। शाह सोमवार को तीन सभा करेंगे, जहां तीनों सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं। पाटन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। शाह दोपहर 1.15 बजे शिवरीनारायण, विधानसभा पामगढ़, दोपहर 2.15 बजे पाटन विधानसभा और दोपहर 3.15 बजे महादेव वल्लभाचार्य परिसर चंपारण, अभनपुर विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मंगलवार को 11.40 बजे घरघोडा, विधानसभा धरमजयगढ़, दोपहर 2.35 बजे तखतपुर और शाम 4.15 बजे साजा विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे।