कांग्रेस के वचन पत्र का भाजपा आज दृष्टि पत्र से देगी जवाब, मौजूद रहेंगे जेटली और प्रधान

0
410

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होने हैं. जिसके लिए राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी कर रही है. एक ओर जहां कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र वचन पत्र के नाम से जारी किया था. तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र ‘दृष्टि पत्र’ के नाम से आज जारी करने जा रही है.
BJP will answer the Congress letter of today, answer will be given by Jaitley and Pradhan
बीजेपी ने दृष्टि पत्र को युवाओं, किसानों और महिलाओं पर फोकस करते हुए तैयार किया है. इसके साथ ही पार्टी जनता को लुभाने के लिए कई नई योजनाओं का भी ऐलान कर सकती है. दृष्टि पत्र को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचारक धर्मेंद्र प्रधान भोपाल में 11 बजे पार्टी कार्यालय में जारी करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद रहेंगे.

इसके साथ ही बीजेपी ने प्रदेश में चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है. कल ही पीएम नरेंद्र मोदी ने शहडोल और ग्वालियर-चंबल संभाग में सभा को संबोधित किया. वहीं आज अरुण जेटली पहले भोपाल में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे और इसके बाद इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल प्रवास पर रहेंगे. वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान भी दृष्टि पत्र जारी होने के बाद नीमच,शाजापुर,सिहोर और मंदसौर में सभाओं को संबोधित करेंगे.