मोदी के आरोप पर आनंद शर्मा का पलटवार, कहा- पीएम गांधी परिवार को लांक्षित करना चाहते हैं

0
249

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी को गांधी परिवार से जोड़े जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री अस्वस्थ मानसिकता के शिकार हैं। वह साढ़े चार साल में प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नही समझ पाए हैं और वह पद की गरिमा गिरा रहे हैं। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के मुताविक नरेंद्र मोदी गलतबयानी कर के गांधी परिवार को लांक्षित करना चाहते हैं।
Anand Sharma’s counterpart on Modi’s charge, said – PM wants to hang the Gandhi family
हम उनके बयान की कड़ी निंदा करते हैं। मोदी का यह बयान देश की जनता का अपमान है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने शहडोल की चुनावी रैली में कहा था कि नोटबंदी की वजह एक परिवार परेशान है, क्योंकि उनकी चार पीढ़ी की काली कमाई घर से निकल कर बैंक में पहुंच गई है। उन्होंने गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुये गंभीर आरोप लगाए थे।

आनंद शर्मा ने रविवार को भोपाल में कहा, ‘प्रधानमंत्री अस्वस्थ मानसिकता का शिकार हैं। देश की जनता अभी यह भूली नहीं है कि किस तरह 45 दिन तक देश के 11 करोड़ लोग अपना ही पैसा लेने के लिए बैंको के बाहर लाइन में लगे रहे थे। यह शर्म की बात है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति देश की जनता का मजाक बना रहा है। यह निंदनीय है।’

वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा शनिवार को भोपाल में सीबीआई पर दिए गए बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए शर्मा ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीबीआई और अन्य केंद्रीय संस्थाओं का खुला दुरुपयोग किया गया है। आज सीबीआई की क्या स्थिति है। देश की सबसे प्रमुख जांच एजेंसी पूरी दुनियां में खुद मजाक बनी हुई है।

आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है।’ आंध्र और बंगाल की सरकारों द्वारा सीबीआई को अपने राज्य में नहीं घुसने देने के फैसले के बारे में उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकारों को अपने फैसले लेने का अधिकार है। अरुण जेटली को सीबीआई की इस हालत के लिये देश से माफी मांगनी चाहिए। देश को यह बताना चाहिए, कि सीबीआई की ऐसी हालत क्यों हुई?

जीएसटी के मुद्दे पर मोदी सरकार को समर्थन से जुड़े सवाल पर आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने हमारे साथ धोखा किया। संसद में समर्थन से पहले यह तय हुआ था कि जीएसटी के तीन स्लैब होंगे। यह पांच प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक होंगे, लेकिन संसद में कानून पास होने के बाद मोदी सरकार पलट गई।

उसने धोखा दिया और जीएसटी को वर्तमान स्वरूप में लागू किया। हम सत्ता में आने पर जीएसटी स्लैब में बदलाव करेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस राम मंदिर पर मोदी सरकार द्वारा लाए जाने बिल का भी समर्थन करेगी तो उत्तर देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा भगवान राम में सबकी आस्था है, लेकिन यह सरकार उनके नाम पर ही झूठ बोलती है।