राम मंदिर तो बनेगा, अगर सरकार नहीं बनाएगी तो सत्ता में नहीं रहेगी: उद्धव ठाकरे

0
260

अयोध्या। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने एकबार फिर केंद्र सरकार को राम मंदिर के मुद्दे पर निशाने पर लिया है। शिवसेना ने मंदिर पर अपनी प्रतिबद्धता को साफ करते हुए केंद्र से कहा कि चाहे कानून बनाए या अध्यादेश लाए लेकिन अयोध्या में मंदिर जल्द बनना चाहिए। अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शिवसेना चीफ ने रविवार को आरोप लगाया कि पार्टियां चुनाव के समय राम-राम करती हैं और फिर बाद में आराम से बैठ जाती हैं।
Ram temple will be built, if the government does not create then will not be in power: Uddhav Thackeray
उद्धव ने कहा, ‘मंदिर नहीं बना सकते तो हमसे कहो कि नहीं हो पाएगा। चुनाव के समय मंदिर का मुद्दा नहीं उठाओ। अब हिंदू ताकतवर हो गया है, हिंदू मार नहीं खाएगा। यह सरकार मंदिर नहीं बनाएगी तो कौन बनाएगा? अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव प्रचार के समय उसे इस्तेमाल न करें। बता दो कि भाइयो और बहनों हमें माफ करो, ये भी हमारा एक चुनावी जुमला था।’

उन्होंने कहा, ‘शनिवार को जिन संतों ने मुझे आशीर्वाद दिया, मैंने उन्हें बताया कि जो काम हम शुरू करने वाले थे, वो उनके आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकता। मंदिर कब बनेगा? उस तारीख का ऐलान होना चाहिए। हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। चुनाव के समय सब लोग राम-राम करते हैं, चुनाव के बाद आराम करते हैं।’

रविवार सुबह राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने कहा, ‘अब हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। अब चाहे कानून बनाओ, चाहे अध्यादेश लाओ लेकिन जल्द मंदिर बनाओ।’ उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए जाते वक्त उन्हें लगा कि वह जेल में जा रहे हैं। आज की सरकार बहुत ताकतवर है, अगर वह चाहे तो मंदिर बन सकता है।

‘राम मंदिर का इंतजार कर रहे हैं देश के हिंदू’
उद्धव ने कहा, ‘शनिवार को जिन संतों ने मुझे आशीर्वाद दिया, मैंने उन्हें बताया कि जो काम हम शुरू करने वाले थे, वह उनके आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकता। अयोध्या में मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान होना चाहिए।’