लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में दिखा काफी उत्साह, दे रहे यज्ञ की आहूति

0
602

भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदान के लिये लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सब मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. प्रदेशभर में चाहे अधिकारी हों या नेता या फिर कर्मचारी, सामान्य व्यवसायी, घरेलू महिलाएं सभी में वोट देने का उत्साह नजर आ रहा है। आज सुबह से ही हमने कई चुनाव केन्द्रों का निरीक्षण किया जिसमें अधिकतर ऐसे लोग नजर आए जो सामान्य तौर पर किसी पार्टियों या पेज-3 पर नजर नहीं आते हैं।
Lots of enthusiasm in the people of the democracy, sacrifice of sacrificial sacrifice
उन्हें अपने प्रजातंत्र में भरपूर विश्वास नजर आया इसलिए लाइन में लगकर मतदान करते नजर आए। उम्र की परवाह किए बिना 18 साल से 97 वर्ष के लोग चलकर या फिर व्हील चेयर पर भी मतदान करने आए, कई बच्चे जो 18 साल के बाद पहली बार वोट डाल रहे हैं शहर से बाहर रहने के बावजूद अपने शहर आकर पहली बार वोट डालने का उनमें एक अलग ही उत्साह देखा गया। जिन्हें देखकर लगता है प्रजातंत्र में लोगों में आज भी कूट-कूट कर विश्वास भरा हुआ है।