अंबिकापुर। सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी गोपाल राम द्वारा विधायक बनने पर पुलिसकर्मियों को उल्टा लटकाने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी नम्रता गांधी ने नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। सीतापुर के भाजपा प्रत्याशी प्रो. गोपाल राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में जनता से घिरे प्रो. गोपाल राम यह कहते हुए सुने और देखे जा रहे हैं कि यदि वे विधायक बनें तो पुलिसकर्मियों को उल्टा लटका देंगे।
Viral, video of threatening policemen by BJP candidate, returns returning officer
मामला सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानदमाली से जुड़ा है। यहां के लोगों द्वारा मतदान बहिष्कार का ऐलान किया था। मतदान के दिन सुबह से गांव के दो बूथों पर मतदान के लिए मतदाता पहुंच ही नहीं रहे थे। ऐसे में पुलिस व प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। बाद में गांव के कई लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे में सीतापुर के भाजपा प्रत्याशी प्रो. गोपाल राम को गांव पहुंचे तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
मतदान के दिन हुए इस घटनाक्रम में ग्रामीणों के आरोपों को सुनकर प्रो. गोपाल राम पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की निंदा कर उन्हें मतदान करने की अपील कर रहे थे। यह वीडियो 23 नवंबर को सोशल मीडिया में अपलोड हुआ। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर रिटर्निंग अधिकारी पूछा है कि क्यों न आपके विर्स्द्ध निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार कार्रवाई की जाए।

