राजस्थान: प्रचार के आखिरी दिन पीएम ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा- अब घोटाले का राज खोलेगा मिशल

0
295

सुमेरपुर (राजस्थान)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने यहां नैशनल हेराल्ड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘2014 में मेरी सभाओं में आपने सुना होगा। मैंने कहा था हेलिकॉप्टर कांड। हजारों करोड़ का घोटाला हुआ था कि नहीं हुआ था। देश में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर और वह चिट्ठी तो मालूम होगी। मैडम सोनिया जी की चिट्ठी है। वीवीआईपी हेलिकॉप्टर।’
Rajasthan: On the last day of campaign, PM talked fiercely on the Congress, said – Now the secret of scandal will open
उन्होंने आगे कहा, ‘ हम सरकार में आने के बाद बाद सारी फाइलें और कागज न जानें कहां-कहां लगा दिए थे, लेकिन हम लगातार ढूंढते रहे। और उसमें से एक राजदार हाथ लग गया। ये दलाली का काम करता था। हिंदुस्तान के नामदारों के यार-दोस्तों को कटकी देता था। उनका ख्याल रखता था। भागा हुआ था। इंग्लैंड का नागरिक था। दुबई में रहता था। हथियारों का सौदागर था। हेलिकॉप्टर बेचने और खरीदने में दलाली करता था। आज आपने अखबारों में पढ़ा होगा। भारत सरकार कल उसे दुबई से उठा लाई। ये राजदार कर राज खोलेगा। न जाने बात कितनी दूर तक पहुंचेगी।’ राजस्थान की सुमेरपुर रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के काल में तुम भी लूटो मैं भी लूटूं, यही खेल चलता रहा। आज आपने अखबारों में पढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय लिया, वो खबर आज कोने में पड़ी है।’

2014 चुनाव की मेरी सभाओं में आपने सुना होगा। मैंने कहा था हेलिकॉप्टर कांड। हजारों करोड़ का घोटाला हुआ था कि नहीं हुआ था। देश में वीवीआईपी हेलिकॉप्टर। और वह चिट्ठी तो मालूम होगी। मैडम सोनिया जी की चिट्ठी है। वीवीआईपी हेलिकॉप्टर। हम सरकार में आने के बाद सारी फाइलें और कागज न जानें कहां-कहां लगा दिए थे, लेकिन हम लगातार ढूंढते रहे। और उसमें से एक राजदार हाथ लग गया। ये दलाली का काम करता था। हिंदुस्तान के नामदारों के यार-दोस्तों को कटकी देता था। उनका ख्याल रखता था। भागा हुआ था। इंग्लैंड का नागरिक था। दुबई में रहता था। हथियारों का सौदागर था। हेलिकॉप्टर बेचने और खरीदने में दलाली करता था। आज आपने अखबारों में पढ़ा होगा। भारत सरकार कल उसे दुबई से उठा लाई। ये राजदार कर राज खोलेगा। न जाने बात कितनी दूर तक पहुंचेगी।