रथयात्रा पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, कहा- नहीं मिली अनुमति को जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

0
352

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल)। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘रथयात्रा’ के लिए अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने सिंगल बेंच के गुरूवार के उस आदेश में संशोधन किया, जिसमें बीजेपी की प्रस्तावित रथ यात्रा पर रोक लगाया गया था।
Kailash Vijayvargiya, who said on Rath Yatra, said, “No permission will go to Supreme Court
हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक 12 दिसम्बर तक बीजेपी के तीन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और 14 दिसम्बर तक मामले में कोई निर्णय करें। अदालत के इस फैसले से पहले यहां मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो हम न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय जाएंगे।’

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी के उन पत्रों का कोई जवाब नहीं देने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगाई, जो उसने राज्य में अपनी रथयात्राओं के लिए अनुमति मांगने के लिए लिखे थे। बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़े होते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘पार्टी की तरफ से कोई चूक नहीं हुई है और पूरी पार्टी एकजुट खड़ी है और हम प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के साथ हैं।’

दूसरी तरफ, बीजेपी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हम अदालत को उसके फैसले के लिए धन्यवाद देते हैं। राज्य सरकार को कई दिनों से इस मामले पर हमारे साथ चर्चा करने के लिए समय नहीं था। अब वे चर्चा के लिए बैठेंगे।’