सीएम शिवराज ने ली हार की नैतिक जिम्मेदारी, दिया इस्तीफा

0
248

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। शिवराज ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए जनमत का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मप्र में यह दूसरी बार है जब प्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला, लेकिन संख्या बल में वह पीछे रही। सीएम ने कहा हम संख्या बल का सम्मान करते हैं। इसके बाद से राज्यपाल के पास इस्तीफा देने पहुंचे। अब यह साफ हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

शिवराज ने कहा कि इस हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है, भाजपा कार्यकतार्ओं ने जमकर काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिला और वोट भी जमकर मिले। उन्होंने कहा कि मैंने कमलनाथ को जीत की बधाई दी है।