चंडीगढ़। अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर आलोचनाओं के शिकार रहे पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान दौरे से लौटकर सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को तोहफे में एक चिड़िया दी जिसे लेकर उनके खिलाफ शिकायत हो गई है। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के वॉलंटिअर संदीप जैन ने सिद्धू के खिलाफ जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज की है।
Siddhu got a gift from the gift, filed a complaint in the controversy again
तोहफे में लाए चिड़िया, पड़ गई महंगी
बता दें कि पाकिस्तान से सिद्धू एक स्टफ्ड ब्लैक पैर्ट्रिज (काला तीतर) लेकर आए थे। देश लौटने पर सीएम से मुलाकात करने पहुंचे सिद्धू ने यह चिड़िया तोहफे में उन्हें दे दी। उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान में किसी पत्रकार ने यह चिड़िया उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में दी थी। वहीं, सीएम ने इस बारे में सवाल करने पर कहा था कि वह वन विभाग से इस बार में पता करेंगे कि क्या यह चिड़िया रखी जा सकती है या नहीं।
सीएम को पसंद चहचहाहट
सीएम के नजदीकी कांग्रेसी नेता बताते हैं कि चुनावों के वक्त प्रचार के दौरान अमरिंदर के फोन की रिंगटोन इसी चिड़िया के चहचहाने की थी। उधर, संदीप जैन ने इसे वाइल्डलाइप प्रटेक्शन ऐक्ट का उल्लंघन बताते हुए शिकायत की है। उन्होंने बताया है, ‘मैंने वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो में शिकायत करे हुए इस बारे में जांच की मांग की है कि पाकिस्तान से ब्लैक पैर्ट्रिज को लाकर पंजाब में इतने समय तक कैसे रखा गया। किसी जानवर या पक्षी या उसके शरीर के हिस्से को बिना इजाजत के रखना गैर-कानूनी है।’

