भोपाल। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कराई। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने गौर से कहा कि आप हमारी पार्टी में आ जाओ। वहीं, बाबूलाल गौर और सिंधिया के बीच भी दिलचस्प संवाद हुआ। मुलाकात के दौरान गौर ने सिंधिया से कहा कि आप तो अर्जुन हो गए हो, सिंधिया ने भी जवाब देते हुए कहा, आप के रास्ते पर चल रहा हूं।
An interesting sight of the swearing ceremony, when Gauri said, ‘You come to our party
राज्यपाल ने रचा इतिहास
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी आज एक इतिहास रचा है। वे संभवत: पहली राज्यपाल बनी हैं, जिसने एक ही दिन में दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। पहले उन्होंने भोपाल में कमलनाथ को मप्र के मुख्यमंत्री पद की और शाम को रायपुर में भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

