भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जम्बूरी मैदान पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे तो कांग्रेस के मंच पर उन्होंने अपने अंदाज में जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कुर्सी पर बैठने के पहले उन्होंने कांग्रेस नेताओं कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, अजय सिंह, अरुण यादव से हाथ मिलाया तो बाद में उनसे मिलने के लिए कांग्रेस नेताओं ने दिलचस्पी दिखाई।
Shivraj’s welcome greeted by Nath’s swearing-in ceremony
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नेता ओनिका मेहरोत्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुवेर्दी, विधायक बाला बच्चन, रामनिवास रावत व गोविंद सिंह राजपूत, वरुण तन्खा, आचार्य प्रमोदन आदि उनके पास मिलने पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ एक और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर भी उनके साथ आए तो उनका पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाथ पकड़कर उन्हें उनकी सीट पर छोड़ा। तीसरे भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जब मंच पर पहुंचे तो वे दूसरी पंक्ति में बैठने लगे, लेकिन दिग्विजय सिंह ने उन्हें अग्रिम पंक्ति में शिवराज सिंह चौहान के पास बैठाया।