कमलनाथ आज मिलेंगे केन्द्रीय मंत्रियों से, खाद आपूर्ति के लिए भी करेंगे चर्चा

0
716

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से भी प्रदेश के विभिन्न प्रस्तावों पर बात करेंगे। बतौर मुख्यमंत्री पहली दिल्ली यात्रा में मुख्यमंत्री खाद की आपूर्ति बढ़ाने और रेल रैक की तादाद बढ़ाने पर भी केंद्रीय मंत्रियों से बात कर सकते हैं।
Kamal Nath will meet today with Union Ministers to discuss fertilizer supply
सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार में लंबित विभिन्न् प्रस्तावों को लेकर बात की। खनिज, लोक निर्माण सहित कई विभागों के प्रस्ताव केंद्र सरकार की अनुमति के इंतजार में हैं। इसको लेकर पूर्ववर्ती सरकार में भी केंद्रीय मंत्रालयों से संपर्क साधा जाता रहा है।

उधर, मुख्यमंत्री का 30 दिसंबर से एक जनवरी तक छिंदवाड़ा में रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी तरह 21 से 25 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दौरे पर रहेंगे। वे दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, मोहम्मद सुलेमान सहित कुछ उद्योगपति भी साथ रहेंगे।