भाजयुमो की बैठक में बोले तोमर, कहा- जो हुआ उसे भूलकर लोकसभा की तैयारी में जुटो

0
305

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में जो हुआ सो हुआ। उसे अब भूलकर हमें लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है। वैसे भी विधानसभा चुनावों में पार्टी को कांग्रेस से अधिक वोट मिला है। मायने यही हैं कि जनता ने भाजपा की नीतियों और काम-काज को सराहा है। केवल गणित कुछ इस तरह का बैठा कि हम कुछ सीटों से सरकार बनाने से चूक गए।
Speaking at the meeting of the BJYM, Tomar said, – forget what happened and get ready for the Lok Sabha
दिलासा भरी यह समझाइश स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को मोदी हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक में दी। बैठक में संभाग प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, मनोहर ऊंटवाल, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बर्स्आ, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय, प्रदेश जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिले से विवेक चौहान, आलोक डंगस, सीपी मिश्रा, विनय जैन, गिर्राज व्यास, निखिल विजयवर्गीय, हरीश यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक के लिए सभी कार्यकतार्ओं को सुबह 11.30 बजे ही बुला लिया गया था। शुरूआती दौर में बंशीलाल गुर्जर, मनोहर ऊंटवाल, शैलेन्द्र बरुआ ने 12 जनवरी से युवा मोर्चा के आयोजनों को लेकर चर्चा की। दोपहर लगभग 2 बजे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बैठक में शामिल हुए।

हार से हारें नहीं और अधिक ऊर्जा से करें काम
मंत्री तोमर ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि इस बार युवा मोर्चा को जो भी काम सौंपे गए, उसमें वह अपनी क्षमता का 30 प्रतिशत ही दे पाया। उन्होंने युवा मोर्चा के अपने दिनों का उदाहरण देते हुए बताया कि वह किस तरह काम करते थे। उन्होंने कहा कि अब मोर्चा हर काम में अपनी क्षमता का कम से कम 70 प्रतिशत दे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे। विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर आगे की जीत सुनिश्चित करने का काम करे।

सारी ताकतें एकजुट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र निर्माण के कार्यों से घबराकर तमाम विरोधी ताकतें एकजुट हो गई हैं। इन ताकतों के एकजुट होने से हमें निराशा में नहीं आना है। केवल उप्र में जरूर सपा जैसी पार्टियों के गठबंधन में जाने से दिक्कत आ सकती है। अन्य प्रांतों में गठबंधन से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। बैठक में 12 जनवरी से होने वाले आयोजनों की भी जानकारी दी गई।