यूरिया संकट पर बोले कमलनाथ, कहा- अगर हमें जिम्मेदार ठहराया तो फिर हम बताएंगे वास्तविकता

0
190

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि यूरिया संकट पर हम न कोई राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाना चाहते हैं, न कोई निराधार बात कहना चाहते हैं। मगर भाजपा हमें इसका जिम्मेदार बताएगी तो वास्तविकता बताएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद बताया कि 15 दिसंबर तक 4 लाख 64 हजार मीट्रिक टन यूरिया की सप्लाई प्रदेश को हो चुकी है और पिछले वर्ष इस अवधि तक 3 लाख 81 हजार लाख मीट्रिक टन यूरिया की सप्लाई हुई थी। इससे स्पष्ट है कि केंद्र ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस वर्ष ज्यादा यूरिया की सप्लाई की थी।
Kamal Nath said, “If we hold us responsible then we will tell the reality.
कांग्रेस सरकार का गठन 17 दिसंबर को हुआ। इसी माह में यूरिया की मांग व आवंटन 3 लाख 70 हजार मीट्रिक टन का था, जिस पर आपूर्ति 1 लाख 65 हजार मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई। अक्टूबर में भी एक लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति कम हुई और नवंबर में चुनाव को देखते हुए आपूर्ति बढ़ा दी। दिसंबर में फिर कम आपूर्ति की, जिससे स्थिति बिगड़ी है। भाजपा नेता सच को स्वीकार नहीं रहे हैं।