कमलनाथ के मंत्रिमंडल की शपथ कल, राजभवन में तीन बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

0
238

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को राजभवन में 25 दिसंबर को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह तीन बजे होगा। इसके राजभवन के लॉन में टेंट लगाया जाएगा। जाहिर है कि शपथ ग्रहण में विधायकों के समर्थक बड़ी संख्या में आएंगे, इसलिए भीड़ नियंत्रण जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। बताया जा रहा है कि टेंट लगाने के बाद भी दो हजार से ज्यादा लोग शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
Kamal Nath’s cabinet sworn in tomorrow at the Raj Bhavan at three o’clock
सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों की शपथ के लिए सरकारी प्रेस में कार्ड छपवाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही राजभवन में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ राजभवन परिसर के लॉन में टेंट लगाकर कराई जाएगी।

दरअसल, राजभवन में जो हॉल है, उसकी क्षमता बेहद कम है और मंत्री बनने वाले विधायकों के समर्थकों के बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पुलिस व्यवस्था तगड़ी रखने और कार्डधारियों को ही प्रवेश देने की रणनीति बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मिंटो हॉल परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा।