पहली बार विधानसभा पहुंचे विधायक शशांक भार्गव हुए ठगी का शिकार

0
443

विदिशा। पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर रजिस्ट्रेशन कराने विधानसभा पहुंचे विधायक शशांक भार्गव ठगी का शिकार हो गए । ठग ने विधानसभा से बोलने की बात कहते हुए उनका एटीएम का ओटीपी नंबर लिया और चंद सेकंड में ही करीब 20 हजार रुपए गायब कर दिए। उन्होंने जहागीराबाद थाने में मामले की शिकायत की है।
Shashank Bhargav, the MLA who reached the assembly for the first time,
विधायक ने बताया कि वह शुक्रवार को विधानसभा में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जैसे ही वह बाहर निकले तो उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि में विधानसभा से बोल रहा हूं। आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है। आधार कार्ड का नंबर दे।

उन्होंने कहा कि अभी में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया कराकर आया हूं। इसके बाद उनसे एटीएम नंबर मांग गया। उन्होंने कहा कि में एटीएम नहीं रखता। तो उनसे किसी परिचित या रिश्तेदार का नंबर देने की बात कही। यह चर्चा सुन रहे कांग्रेस नेता मनोज कपूर ने शशांक भार्गव को अपना एटीएम नंबर दे दिया। फिर कॉल करने वाले व्यक्ति ने ओटीपी नंबर मांगा तो उन्होंने ओटीपी नंबर दे दिया। इसके तुरंत बाद ही उनके खाते से दो बार में करीब 20 हजार रुपए की राशि निकल जाने का मैसेज आ गया।

उन्होंने इस घटना की शिकायत जहागीराबाद थाने में की है। कॉल किसी बाहर के नंबर से आया था। टूकालर में कॉल करने वाले का नाम एके श्रीवास्तव आ रहा था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस तरह से विधानसभा में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बाहर आते हुए उनके साथ घटना घटी इससे लगता है कि विधानसभा में कोई व्यक्ति इस मामले में लिप्त हो सकता है।

अन्य विधायकों से भी मांगी डिटेल
मालूम हो कि शुक्रवार को ही मप्र विधानसभा के उप सचिव के नाम से नवनिर्वाचित विधायकों से फोन पर आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और एटीएम की जानकारी मांगने का मामला सामने आया था। जिसमें भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद और सोनकच्छ से विधायक सज्जनसिंह वर्मा के पास भी फोन आये थे। जब उक्त विधायकों ने विधानसभा में फोन करके जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि विधानसभा से इस तरह की जानकारी फोन पर नहीं मांगी जाती। नवनिर्वाचित विधायको को सचेत किया गया कि कोई इस तरह की जानकारी मांगे तो उसे जानकारी नहीं दे।